Musicca आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके निजता के अधिकार की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अकाउंट बनाना सरल और सुरक्षित है, और हम न्यूनतम मात्रा में डेटा इकट्ठा करते हैं। यह गोपनीयता नीति पिछली बार 1 नवंबर 2021 को अपडेट की गई थी।

1. परिचय

इस गोपनीयता नीति का उद्देश्य यह बताना है कि हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं, हम इसका उपयोग कैसे करते हैं, और आपके अधिकार क्या हैं। यदि इस गोपनीयता नीति में ऐसी कोई शर्तें हैं जिनसे आप सहमत नहीं हैं, तो कृपया हमारी साइट का उपयोग बंद कर दें।

हम डेनमार्क में रेजिस्टर्ड हैं और हमारा कार्यालय Edvard Storms Vej 3, 2. tv; 2450 København SV; Denmark में है। हमारे रेजिस्टर्ड VAT नम्बर है DK-42356476। आप हमें और हमारे प्राइवसी अफसर को यह ईमेल पता spambots से संरक्षित किया जा रहा है. आप जावास्क्रिप्ट यह देखने के सक्षम होना चाहिए. पर ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

हम समय-समय पर सेवा की इन शर्तों को बदलने का अधिकार रखते हैं। इस दस्तावेज़ के ऊपर, हम अंतिम संशोधन की तारीख इंगित करते हैं। यदि हम महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हैं, तो हम वेबसाइट पर एक प्रमुख सूचना पोस्ट करेंगे या आपको सीधे सूचित करेंगे।

ये गोपनीयता नीति मूल रूप से अंग्रेज़ी में लिखी गई थी। इसी कारण जिस हद तक इन शर्तों का कोई भी अनुवादित संस्करण अंग्रेज़ी संस्करण के साथ विरोध करता है, अंग्रेज़ी संस्करण नियंत्रित रहेगा।

2. जानकारी का संग्रह

हम निम्नलिखित तरीकों से जानकारी एकत्र करते हैं:

जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं

जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं, तो हम ऑटमैटिक्ली स्टटिस्टिकल जानकारी एकत्र करते हैं। यह जानकारी आपकी पहचान को प्रकट नहीं करती, लेकिन इसमें आपके देश, आपके ब्राउज़र, आपके द्वारा देखे जाने वाले पेज, और बहुत कुछ के बारे में अज्ञात डेटा शामिल हो सकता है।

संग्रह का उद्देश्य हमारी वेबसाइट के उपयोग का विश्लेषण करना है। संग्रह का कानूनी आधार हमारी वेबसाइट के उपयोग का विश्लेषण करने में हमारा वैध हित है।

जब आप एक अकाउंट बनाते हैं

जब आप एक अकाउंट बनाते हैं, तो हम व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं जो आप स्वेच्छा से हमें प्रदान करते हैं। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं: नाम, ईमेल पता, आयु, देश और पासवर्ड। यदि आप एक बच्चे हैं तो हम आपके अभिभावक का ईमेल भी एकत्र करते हैं।

जब आप Google या Facebook के माध्यम से अकाउंट बनाते हैं, तो हम Google या Facebook से जानकारी एकत्र करते हैं। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं: नाम, ईमेल पता, प्रोफायल तस्वीर, और Google आईडी या Facebook आईडी (एक विशिष्ट आयडेंटिफ़िकेशन नम्बर)।

संग्रह का उद्देश्य आपका अकाउंट बनाना और आपको अपने अकाउंट के बारे में जानकारी भेजना है। संग्रह का कानूनी आधार आपकी सहमति है।

जब आप अभ्यास का उपयोग करते हैं

जब आप लॉग इन करते हैं और अभ्यासों का उपयोग करते हैं, तो हम आपकी प्रगति को एकत्र करते हैं और संग्रहीत करते हैं, इसलिए आपको हर बार लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं होती। इसमें आपके द्वारा पूरे किए गए अभ्यासों और आपने जिन अभ्यासों को कैसे पूरा किया, इसके बारे में जानकारी शामिल है।

संग्रह का उद्देश्य आपकी प्रगति को सहेजना और अभ्यासों के उपयोग का विश्लेषण करना है। संग्रह का कानूनी आधार आपकी सहमति है।

जब आप हमसे संपर्क करें

जब आप हमसे संपर्क करते हैं, तो हम व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं जो आप स्वेच्छा से हमें प्रदान करते हैं। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं: नाम और ईमेल पता। इसके अतिरिक्त आप हमें अतिरिक्त जानकारी प्रदान कर सकते हैं जिसका हमारे संपर्क पेज के माध्यम से स्पष्ट रूप से अनुरोध नहीं किया गया है।

संग्रह का उद्देश्य आपकी पूछताछ का जवाब देने में सक्षम होना है। संग्रह का कानूनी आधार आपकी पूछताछ का जवाब देने में हमारा वैध हित है।

3. जानकारी का उपयोग

हम निम्नलिखित तरीकों से जानकारी का उपयोग करते हैं:

हमारी वेबसाइट के उपयोग का विश्लेषण करने के लिए

हम अपनी वेबसाइट के उपयोग का विश्लेषण करने और अपने उपयोगकर्ताओं की वरीयता को समझने के लिए अज्ञात स्टटिस्टिकल जानकारी का उपयोग करते हैं। यह हमें अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने और आपके लिए एक बेहतर सीखने का अनुभव बनाने की अनुमति देता है।

अपना अकाउंट बनाने के लिए

हम आपके अनुरोध के अनुसार आपका अकाउंट बनाने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं। यह हमें आपको सेवा प्रदान करने की अनुमति देता है, जिसमें आपको हमारी वेबसाइट के सभी कंटेंट और कार्यात्मकताओं तक पूरा ऐक्सेस प्रदान करना शामिल है।

अभ्यासों के उपयोग का विश्लेषण करने के लिए

हम आपकी प्रगति को संग्रहीत करने और अभ्यासों के उपयोग का विश्लेषण करने के लिए आपके द्वारा पूरे किए गए अभ्यासों के बारे में जानकारी का उपयोग करते हैं। यह हमें अभ्यासों में सुधार करने और आपके लिए एक बेहतर सीखने का अनुभव बनाने की अनुमति देता है।

आपको प्रासंगिक जानकारी भेजने के लिए

हम आपको प्रासंगिक जानकारी भेजने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं। इसमें हमारी वेबसाइट के संबंध में सेवा घोषणाएं, सूचनाएं और ऑफर शामिल हो सकते हैं। आप अपने अकाउंट सेटिंग से कुछ संचारों से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं।

आपकी पूछताछ का जवाब देने के लिए

आपकी पूछताछ का जवाब देने के लिए हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं। यह हमें अनुरोध के अनुसार आपको सहायता देने और हमारी वेबसाइट के उपयोग के संबंध में आपके किसी भी सवाल का जवाब देने की अनुमति देता है।

आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए

हम आपको आपकी रुचियों के अनुरूप प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। हम विज्ञापन उद्देश्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी जैसे आपका नाम और ईमेल पता का उपयोग नहीं करते। खंड 6 में कुकीज़ के बारे में और जानें।

4. जानकारी को शेयर करना

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को बेचते, किराए पर या सार्वजनिक रूप से प्रकट नहीं करते हैं। हम आपकी जानकारी को सीमित संख्या में कर्मचारियों और तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताओं के साथ साझा करते हैं जो हमारी ओर से काम करते हैं या हमें सेवाएं प्रदान करते हैं। इन प्रदाताओं में शामिल हो सकते हैं:

  • होस्टिंग प्रदाता
  • ईमेल प्रदाता
  • विज्ञापन प्रदाता
  • विश्लेषिकी प्रदाता

इसके अलावा, हम लागू कानून का पालन करने, धोखाधड़ी को रोकने, या कानून प्रवर्तन या अन्य सरकारी एजेंसियों सहित वैध कानूनी प्रक्रियाओं का जवाब देने के लिए, आवश्यक होने पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं।

हम किसी भी विलय, कंपनी की संपत्ति की बिक्री, वित्तपोषण, या हमारे सभी या हमारे व्यवसाय के एक हिस्से के अधिग्रहण के संबंध में या बातचीत के दौरान आपकी जानकारी को किसी अन्य कंपनी को साझा या स्थानांतरित कर सकते हैं।

एक अकाउंट बनाने के बाद, आप स्वेच्छा से अपने व्यायाम की प्रगति को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ साझा कर सकते हैं, इस स्थिति में आपका नाम और प्रगति केवल उन उपयोगकर्ताओं को दिखाई देगी। आप इस एक्सेस को किसी भी समय बंद कर सकते हैं।

सूचना का ट्रान्स्फर

आपकी जानकारी युनाइटेड स्टेट्स में स्थित सर्वरों पर संग्रहीत और संसाधित की जाती है। इसके अतिरिक्त, आपकी जानकारी की प्रतियां डेनमार्क में स्थित एक बैकअप संग्रह में संग्रहीत की जाती हैं। आपका पासवर्ड अपरिवर्तनीय एन्क्रिप्टेड प्रारूप में संग्रहीत है।

जब आपकी व्यक्तिगत जानकारी यूरोपीय संघ या EEA के बाहर के देशों में स्थानांतरित की जाती है जो डेटा सुरक्षा के पर्याप्त स्तर को सुनिश्चित नहीं करती है, तो ऐसे स्थानान्तरण यूरोपीय संघ आयोग के मानक संविदात्मक खंडों द्वारा पर्याप्त रूप से सुरक्षित होंगे।

5. जानकारी का प्रतिधारण

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी तब तक रखते हैं जब तक आप अपना अकाउंट हटा नहीं देते। आपके द्वारा अपना अकाउंट हटाने के बाद, हम आपके अकाउंट और अभ्यासों के आपके उपयोग के बारे में कुछ जानकारी एक अनाम प्रारूप में रखते हैं जो आपकी पहचान को प्रकट नहीं करता है।

आपके द्वारा अपना अकाउंट हटाने के बाद आपकी व्यक्तिगत जानकारी की प्रतियां एक बैकअप सिस्टम में रहती हैं। बैकअप अधिकतम तीन वर्षों के लिए रखा जाता है। बैकअप बहाल होने की स्थिति में आपकी व्यक्तिगत जानकारी फिर से हटा दी जाएगी।

जब आप हमसे संपर्क करते हैं, तो हम आपका ईमेल तीन साल तक रखते हैं। इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है यदि कानूनी रूप से हमें आपके ईमेल को लंबे समय तक रखने की आवश्यकता होती है। संवेदनशील जानकारी वाले ईमेल ईमेल प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर हटा दिए जाएंगे।

6. कूकीज़

कूकीज़ टेक्स्ट के छोटे टुकड़े होते हैं जो आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर रखे जाते हैं जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं। कुकीज़ या तो हमारी वेबसाइट (प्रथम-पक्ष कुकीज़) या अन्य वेबसाइटों द्वारा सेट की जाती हैं जिनके साथ हम सहयोग करते हैं (तृतीय-पक्ष कुकीज़)।

हम अपनी वेबसाइट को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने, आंकड़े एकत्र करने और आपको विज्ञापन दिखाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। विशेष रूप से, हम निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं:

आवश्यक कुकीज़

हमारी वेबसाइट के काम करने के लिए निम्नलिखित कुकीज़ कड़ाई से आवश्यक हैं।

नाम प्रकार जीवनकाल उद्देश्य
joomla_user_state प्रथम-पक्ष सेशन आपको लॉग इन रखने के लिए उपयोग किया जाता है।
joomla_remember_me प्रथम-पक्ष 1 महीना आपकी लॉगिन जानकारी को याद रखता था।
[32 करैक्टरों वाली स्ट्रिंग] प्रथम-पक्ष सेशन आपको पहचानते है।
[32 करैक्टरों वाली स्ट्रिंग] प्रथम-पक्ष 1 साल आपकी भाषा सेटिंग्स को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है।
addtl_consent प्रथम-पक्ष 7 दिन आपकी कुकी सहमति को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है।
euconsent-v2 प्रथम-पक्ष 7 दिन आपकी कुकी सहमति को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है।

स्टटिस्टिक्स कुकीज़

निम्नलिखित कुकीज़ हमें हमारी वेबसाइट के उपयोग का विश्लेषण करने की अनुमति देती हैं।

नाम प्रकार जीवनकाल उद्देश्य
_ga प्रथम-पक्ष 7 दिन इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए किया जाता है।
_gid प्रथम-पक्ष 1 दिन इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए किया जाता है।
_ga_X7KN39SRW8 प्रथम-पक्ष 7 दिन इसका इस्तेमाल सेशन की मौजूदा स्थिति बनाए रखने के लिए किया जाता है।

कुकीज़ को लक्षित करना

निम्नलिखित कुकीज़ हमें आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने की अनुमति देती हैं।

नाम प्रकार जीवनकाल उद्देश्य
__gads प्रथम-पक्ष 13 महीने तक विज्ञापन दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
cto_bundle प्रथम-पक्ष 13 महीने तक विज्ञापन दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

इसके अलावा, Google सहित, तृतीय-पक्ष विक्रेता, हमारी वेबसाइट या अन्य वेबसाइटों पर आपकी पिछली यात्राओं के आधार पर विज्ञापनों की सेवा के लिए कुकीज़ का उपयोग कर सकते हैं। Google द्वारा विज्ञापन कुकीज़ का उपयोग इसे और इसके भागीदारों को प्रासंगिक विज्ञापन प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है।

आपके कुकी अधिकार

आपको कुकीज़ के उपयोग को प्रतिबंधित करने का अधिकार है। हालांकि, आवश्यक कुकीज़ को अस्वीकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि वे वेबसाइट के काम करने के लिए बहुत आवश्यक हैं। आप हमारी कुकी सहमति सेटिंग में अपनी प्राथमिकताएं सेट करके अपने कुकी अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं।

आप Google की विज्ञापन सेटिंग पर जाकर वैयक्तिकृत विज्ञापनों से ऑप्ट-आउट भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप www.aboutads.info पर जाकर वैयक्तिकृत विज्ञापन के लिए कुछ तृतीय-पक्ष विक्रेताओं द्वारा कुकीज़ के उपयोग से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं।

7. बच्चों की गोपनीयता

हमारी वेबसाइट बच्चों पर निर्देशित नहीं है। हालांकि, हम स्वीकार करते हैं कि कुछ बच्चे हमारी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, और हम मानते हैं कि बच्चे अतिरिक्त गोपनीयता सुरक्षा के पात्र हैं। इसलिए हम बाल उपयोगकर्ताओं के साथ अलग व्यवहार करते हैं।

हम उपयोगकर्ता को बच्चा मानते हैं यदि लागू कानून उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण को सीमित करता है क्योंकि उपयोगकर्ता एक निश्चित आयु से कम है। यह उम्र देश के अनुसार बलदते रहते हैं। अधिकांश देशों में, आयु सीमा 13 से 16 वर्ष के बीच है।

हम माता-पिता की सहमति प्राप्त करते हैं

जब उपयोगकर्ता अकाउंट बनाते हैं, तो हम यह निर्धारित करने के लिए उनकी उम्र और देश एकत्र करते हैं कि माता-पिता की सहमति आवश्यक है या नहीं। यदि कोई बच्चा अकाउंट बनाता है, तो हमें अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति की आवश्यकता होती है।

हम माता-पिता या अभिभावक को एक कॉन्फ़र्मेशन लिंक ईमेल करके सहमति प्राप्त करते हैं। अगर हमें सात दिनों के भीतर सहमति नहीं मिलती है, तो बच्चे का अकाउंट और सभी संबद्ध व्यक्तिगत जानकारी ऑटमैटिक्ली हटा दी जाती है।

शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अकाउंट बना सकते हैं। जब शिक्षक इस तरीके से बच्चों के लिए अकाउंट बनाते हैं, तो हम शिक्षक द्वारा हमें प्रदान की गई सहमति पर भरोसा करते हैं और माता-पिता या अभिभावक से अतिरिक्त सहमति की आवश्यकता नहीं होती है।

हम बच्चों की निजता की रक्षा करते हैं

हम आंतरिक संचालन के लिए ही केवल 16 वर्ष से कम आयु के रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं, भले ही उन्हें उनके देश में बच्चे न माना जाए। 16 वर्ष से कम आयु के सभी रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता निम्नलिखित विशेष उपचार प्राप्त करते हैं:

  • विज्ञापन अक्षम हैं।
  • तृतीय-पक्ष व्यवहार ट्रैकिंग अक्षम है।
  • प्रचार ईमेल अक्षम हैं।

भविष्य में, एक बार जब हम सुनिश्चित हैं कि रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता 16 वर्ष का हो गया है, तो हम ऑटमैटिक्ली रूप से विशेष उपचार को हटा देंगे।

हम माता-पिता को नियंत्रण देते हैं

माता-पिता हमसे संपर्क करके अपने बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी को एक्सेस करने, बदलने या हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। बच्चों की गोपनीयता की रक्षा के लिए, हम किसी भी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच प्रदान करने से पहले माता-पिता की पहचान सत्यापित करने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

8. आपके हक

आपके पास निम्नलिखित अधिकार हैं:

ऐक्सेस का अधिकार

आपके पास हमारे पास आपके बारे में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी तक ऐक्सेस का अधिकार है। आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी को आपने अकाउंट सेटिंग से एक्सेस कर सकते हैं।

सुधार का अधिकार

आपके पास हमारे पास आपके बारे में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी को ठीक करने का अधिकार है। आप अपने अकाउंट सेटिंग से अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

मिटाने का अधिकार

आपके पास हमारे पास आपके बारे में रखी गई व्यक्तिगत जानकारी को हटाने का अधिकार है। आप अपने अकाउंट सेटिंग से अपना अकाउंट और व्यक्तिगत जानकारी हटा सकते हैं।

प्रसंस्करण को प्रतिबंधित करने का अधिकार

आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण को सीमित करने का अधिकार है, उदाहरण के लिए यदि आपकी जानकारी का हमारा उपयोग गैरकानूनी है। आप हमसे संपर्क करके ऐसा कर सकते हैं।

डेटा पोर्टेबिलिटी का अधिकार

आपके पास हमारे पास आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है ताकि आप इसे किसी अन्य प्रदाता को स्थानांतरित कर सकें। आप हमसे संपर्क करके ऐसा कर सकते हैं।

आपत्ति करने का अधिकार

आपको कुछ परिस्थितियों में अपनी व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण पर आपत्ति करने का अधिकार है। आप हमसे संपर्क करके ऐसा कर सकते हैं।